72 घंटे डाटा वापस पाने के लिए बिहार के एक यूजर ने मोबाइल कंपनी पर FIR दर्ज करवा दिया, जानिए क्या है पूरा मामला।
बिहार के छोटे से जिले भोजपुर से एक अजीब घटना सामने आई। इसमें एक स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूजर ने मोबाइल कंपनी के ऊपर ही FIR दर्ज करवा दिया। जिसमे मोबाइल यूजर ने अपने इंटरनेट डाटा के नुकसान की भरपाई की मांग मोबाइल कंपनी से की है। दरअसल हाल ही में अग्नीपथ योजना के खिलाफ बहुत ही उपद्रव घटना हुई ।
जिसमें प्रशासन ने 72 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी ताकि देश में कानून और शांति व्यवस्था बनी। इसी कारण इंटरनेट बंद होने के कारण इंटरनेट पैक का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसी बात से नाराज होकर इंटरनेट यूजर्स ने पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया। स्मार्ट फोन यूजर ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ कंजूमर कोर्ट में एफआईआर दर्ज करवा दिया।
कंपनी से बचा हुआ डाटा की मांग की
जानकारी के अनुसार बिहार के भोजपुर जिले के शंकर प्रकाश नामक व्यक्ति ने टेलीकॉम कंपनी से अपने 4 दिन का बचा हुआ डाटा कंपनी से पाने के लिए मंगलवार को स्थानीय कंजूमर कोर्ट में केस दर्ज करवाया हालांकि कोर्ट ने भी उसका मामला सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया यूज़र के अनुसार इंटरनेट बंदी का नुकसान मोबाइल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा है।
कई सारे टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन उपलब्ध कराने वाले डाटा का पैसा पहले ही ले लेती है जैसा की आप सबको पता है स्मार्ट फोन यूज़ करने वाले प्रतिदिन औसतन 1GB डाटा का इस्तेमाल जरूर करते हैं इसी वजह से इंटरनेट बंदी के दौरान उस यूज़र का डाटा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था जिसे वापस पाने के लिए उन्होंने टेलीकॉम कंपनी पर केस दर्ज करवाया।
20 जिलों में अग्निपथ को लेकर इंटरनेट सेवा बंद थी
दरअसल केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में 3 दिन तक बहुत हंगामा हुआ था कई सारे ट्रेन जल गए थे वह जगह तोड़फोड़ भी हुई थी इसीलिए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस वक्त 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी 29 जिलों में फेसबुक टि्वटर और व्हाट्सएप इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें वीडियो या कुछ भी शेयर करने पर रोक लग गई थी रेलवे बैंकिंग एवं अन्य सरकारी इसे प्रभावित नहीं थी ।
जानकारी के लिए आपको बता दें उस हंगामे में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आगजनी तथा तौर पर करने के मामले में राजभर में अब तक डेढ़ सौ से अधिक एफ आई आर दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें